Haryana HTET Admit Card 2026: एचटेट एडमिट कार्ड पीजीटी के लिए htet.eapplynow.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read
हरियाणा एचटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने लेवल 3 - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए 1 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com के माध्यम से एचटेट पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एचटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, लेवल 1 (पीआरटी) और लेवल 2 (टीजीटी) के लिए एचटेट एडमिट कार्ड आज यानी 2 जुलाई को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
HTET PGT Admit Card 2026: परीक्षा कार्यक्रम
एचटेट परीक्षा 4 और 5 जुलाई को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। लेवल-3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 5 जुलाई को लेवल 2 (TGT) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल 1 (PRT) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
Also read HPCET 2026 Counselling: एचपीसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि बढ़ी, himtu.ac.in पर जल्द करें आवेदन
हरियाणा एचटेट परीक्षा राज्य भर में बनाए गए 383 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुल पंजीकृत 2,33,294 उम्मीदवारों में से 1,66,137 महिला और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। लेवल-3 के लिए 73091 कैंडिडेट, लेवल-2 के लिए 119141 उम्मीदवार और लेवल-1 के लिए 41062 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र एवं विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। नवीनतम अपडेट के लिए www.bseh.org.in पर विजिट कर सकते हैं।
HTET Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, डाउनलोड एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- अब, लेवल का चयन करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें, एचटेट एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र