Haryana Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा का आज से आयोजन, इन दस्तावेजों के साथ एग्जाम सेंटर पहुंचें छात्र
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 08:28 AM IST | 2 mins read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा राज्य के 1,484 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 26 मार्च और 2 अप्रैल तक आयोजित करेगा।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना होगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से कुछ गाइडलाइंस भी साझा की गई हैं जिसका उम्मीदवारों को पालन करना होगा।
एचबीएसई बोर्ड परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। बता दें कि हरियाणा बोर्ड नियमित परीक्षाओं के अलावा ओपन स्कूल, री-अपीयर, एडिशनल, मर्सी चांस और नंबर करेक्शन परीक्षाएं भी आयोजित कर रहा है। ऐसे में उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए दिशानिर्देश नीचे पढ़ सकते हैं।
BSEH Exam 2024: आवश्यक दस्तावेज
- हरियाणा बोर्ड प्रवेश पत्र के साथ छात्र मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) अवश्य ले जाएं। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सभी विद्यार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करना सुनिश्चित करें।
- इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर स्कूल आईडी कार्ड भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे आपको नहीं भूलना चाहिए।
- सभी विद्यार्थियों को उनके प्रवेश पत्र प्राप्त हो गये हैं। साथ ही, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना होगा।
- साथ ही विद्यार्थी प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंटआउट लेने के बाद अपनी डिटेल चेक कर लें।
- सभी विद्यालय मुखिया विद्यालय की लॉगिन आई.डी. पर अपलोड किए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों को पढ़ते हुए उनका पालन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करेंगे।
Also read BSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार
Haryana Board Exam Guidelines: बोर्ड परीक्षा दिशानिर्देश
- बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक सभी छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एडमिट कार्ड पर तारीख के अनुसार अभ्यर्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
- छात्रों को पर्यवेक्षक द्वारा दी गई उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की संख्या की जांच करनी चाहिए।
- यदि किसी उत्तर पुस्तिका का कोई पृष्ठ फटा हुआ या गायब मिले तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को सूचित करें, अन्यथा इसकी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी।
किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309, सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.in सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in और adhos@bseh.org.in पर तुरंत सम्पर्क करते हुए समाधान पा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल