Haryana Board 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, 85.31% छात्र हुए पास
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 01:17 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। बीएसईएच परीक्षा में 2.21 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने आज यानी 30 अप्रैल को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बीएसईएच इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और bsehexam.org पर जाकर बीएसईएच 12वीं स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट में 85.31% छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं। हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में 88.14% लड़कियां और 82.52% लड़के पास हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, एचबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 में छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी अधिक अंक हासिल किया है।
एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस वर्ष 2,21,484 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। हरियाणा बोर्ड एग्जाम 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी।
छात्र बीएसईची 12वीं रिजल्ट में अपना नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, कुल प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति, सब्जेक्ट-वाइट प्राप्त अंक और डिवीजन सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। हरियाणा 12वीं कक्षा परिणम 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिटए रिजल्ट 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का मौका भी दिया जाएगा। एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 जारी के बाद निर्धारित शुल्क 800 रुपये का भुगतान कर छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Board Class 12th Result 2024: डाउनलोड करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार