बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा बोर्ड बीएसईएच कक्षा 12 का परिणाम घोषित करेंगे।
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 10:11 AM IST
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) भिवानी आज यानी 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे छात्र रोल नंबर, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या का उपयोग करना होगा। जानकारी के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा बोर्ड बीएसईएच कक्षा 12 का परिणाम घोषित करेंगे।
हरियाणा बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 1482 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में 2,21,484 से अधिक स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। एचबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक पेन-पेपर मोड में किया गया था।
बीएसईएच कक्षा 12वीं मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक शामिल होंगे। बोर्ड ने बताया कि ऑनलाइन जारी स्कोरकार्ड प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्रों को अपने स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। एचबीएसई कक्षा 12 स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर हरियाणा बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
वर्ष 2023 में बोर्ड ने 15 मई को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में कुल 2,57,116 छात्र शामिल हुए थे। छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.65% दर्ज किया गया था। इस परिणाम में 87.11 प्रतिशत लड़कियां और 76.43 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए थे।