BSEH 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, जानें पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
Santosh Kumar | May 16, 2025 | 08:05 AM IST | 1 min read
पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा। ग्रामीण इलाकों में 87.79% और शहरी इलाकों में 91.23% छात्र पास हुए।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई), भिवानी आज यानी 16 मई को एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। बीएसईएच ने 13 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए। बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2025 हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इससे पहले खबर थी कि हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 15 मई को जारी किया जाएगा। इसके चलते कई छात्र बार-बार वेबसाइट चेक करने लगे, जिससे आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया और वेबसाइट क्रैश हो गई।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां छात्रों को अपना रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि डालनी होगी। इसके बाद वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
HBSE 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
बोर्ड ने अभी तक 10वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई पुख्ता जानकारी या आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल बोर्ड की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि 10वीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, कृपया इंतजार करें।
पिछले साल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 12 मई 2024 को जारी किया। कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा। ग्रामीण इलाकों में 87.79% और शहरी इलाकों में 91.23% छात्र पास हुए। सबसे अच्छा प्रदर्शन पंचकूला जिले का रहा, जहां 98.35% छात्र सफल हुए।
HBSE Class 10th Result 2025: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
पिछले वर्षों में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार है-
|
वर्ष |
उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|
|
2024 |
95.22% |
|
2023 |
65.43% |
|
2022 |
73.18% |
|
2021 |
कोविड के कारण परीक्षा रद्द |
|
2020 |
64.59% |
अगली खबर
]HP Board 10th Result 2025: एचपी बोर्ड 10वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण hpbose.org पर शुरू, अंतिम तिथि जानें
एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम में 1000 रुपए तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार