HBSE Class 10, 12 Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम जल्द होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | April 24, 2024 | 02:23 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र एचबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा बोर्ड द्वारा 15 मई को एचबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी किया जा सकता है। हालाँकि, अभी तक हरियाणा बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी करने की आधिकारिक तौर पर तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 26 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी।
एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम जारी करने के साथ हरियाणा बोर्ड द्वारा छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स का नाम और परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इस दौरान बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है।
एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 5.8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 3.03 लाख छात्र कक्षा 10वीं कक्षा की परीक्षा में और 2.21 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana Board Result 2024: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- इसके बाद हरियाणा बोर्ड रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एचबीएसई रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- स्टूडेंट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी