Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात में क्लास-3 कैडर के तहत एसआई समेत 12,472 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 5, 2024 | 06:47 PM IST | 2 mins read
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल तय की गई है।
नई दिल्ली: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने क्लास 3 कैडर के तहत एसआई और कांस्टेबल समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर 4 अप्रैल 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12,472 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट को निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
आयु सीमा-
गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता -
गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है। वहीं, सब इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
Also read Gujarat NMMS Admit Card 2024: गुजरात एनएमएमएस एडमिट कार्ड sebexam.org पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
चयन प्रक्रिया-
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड द्वारा उचित समय पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
रिक्त पद-
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के माध्यम से कुल रिक्त पदों में से अनआर्म्ड पुलिस एसआई, अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल, जेल सिपाही और आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ) समेत अन्य पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Gujarat Police Recruitment 2024: आवेदन प्रकिया
निम्न लिखित चरणों का पालन कर उम्मीदवार गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध गुजरात पुलिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट रजिस्टर करें और जनरेट लॉगिन विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदक प्रिंटआउट निकालककर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]BSEB Class 12 Compartment Exam: बीएसईबी ने 12वीं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी पंजीकरण की लास्ट डेट 7 अप्रैल तक बढ़ाई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 23 मार्च को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 86.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी