Gujarat News: गुजरात में 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Press Trust of India | October 26, 2024 | 06:24 PM IST | 1 min read
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दाहोद: गुजरात के दाहोद जिले के एक आवासीय विद्यालय में 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दाहोद जिले के धानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना खाल्ता गांव में आदिवासियों के आवासीय विद्यालय में हुई। आरोपी की पहचान कल्पेश बारिया के रूप में हुई है। उसने छात्रा को गुरुवार शाम खाना बनाने के बहाने आश्रमशाला परिसर में स्थित अपने क्वार्टर में बुलाया था।
पीड़िता जब उसके क्वार्टर में गई और खाना बनाने लगी तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह अपनी बहन को फोन किया और उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहनों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 75(1)(i) (शारीरिक संपर्क और अवांछित यौन प्रस्ताव), पोक्सो अधिनियम की धारा 8 (यौन हमला) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल