GSEB SSC Hall Ticket 2024: गुजरात बोर्ड ने कक्षा 10वीं का हाल टिकट किया जारी, 11 मार्च से होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 03:22 PM IST | 1 min read
विद्यालयों द्वारा एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर छात्रों को वितरित किया जाएगा। गुजरात बोर्ड एसएससी प्रवेश पत्र 2024 पर संबंधित शिक्षक और प्राचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जीएसईबी एसएससी हॉल टिकट 2024 आज 29 फरवरी को जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं यानी एसएससी प्रवेश पत्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर बोर्ड द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।
गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। स्कूल इंडेक्स नंबर और स्कूल के पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी की सहायता से विद्यालयों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
विद्यालयों द्वारा एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर छात्रों को वितरित किया जाएगा। हाल टिकट में नीचे दिए स्थान पर उम्मीदवार का फोटो व हस्ताक्षर होना चाहिए। इसके अलावा छात्र के एडमिट कार्ड पर संबंधित कक्षा शिक्षक और प्रिंसिपल के भी हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
जीएसईबी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों के लिए मूल्यांकन आदेश हाल टिकट के साथ ऑनलाइन भेजा गया है। नियुक्ति पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद शिक्षक को आवश्यक विवरण भरकर जमा करना होगा।
Also read गुजरात में डेढ़ हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, बजट सत्र में उठा मुद्दा
गुजरात बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी, अभिभावक या शिक्षक गुजरात बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GSEB SSC Hall Ticket 2024: डाउनलोड करें
स्कूल प्राचार्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एसएससी (कक्षा 10) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध GSEB SSC Hall Ticket 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल (स्कूल इंडेक्स नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर) दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर गुजरात बोर्ड एसएससी प्रवेश पत्र 2024 प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल कर छात्रों को वितरित करें।
अगली खबर
]Railway Apprentice 2024: रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 192 रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू
रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हो।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम