GSEB 12th Result 2024: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम आज 9 बजे gseb.org पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 08:28 AM IST | 1 min read
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपने सीट नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) आज यानी 9 मई को साइंस, जनरल, वोकेशनल और संस्कृत स्ट्रीम के लिए जीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 घोषित करेगा। जीएसईबी 12वीं परिणाम लिंक सुबह 9 बजे सक्रिय हो जाएगा।
गुजरात बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे। गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने सीट नंबर की आवश्यकता होगी।
जीएसईबी एचएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अपना गुजरात बोर्ड परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस साल जीएसईबी द्वारा 11 मार्च से 26 मार्च 2024 तक गुजरात एचएससी बोर्ड एग्जाम 2024 आयोजित की गई थी।
Also read CGBSE 10th, 12th Result live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
जीएसईबी ने एचएससी विज्ञान उत्तर कुंजी 2024 27 मार्च को जारी की गई थी। छात्रों को 30 मार्च तक प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि, पिछले साल कक्षा 12वीं कक्षा के 83.22% छात्रों को बोर्ड परीक्षा में योग्य घोषित किया गया था। मोरबी जिले में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक दर्ज किया गया था।
GSEB HSC Result 2024: ऑनलाइन कैसे जांचें?
आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर गुजरात बोर्ड 12वीं परिणाम नीचे दिए गए आसार चरणों का पालन कर छात्र देख सकेंगे:
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www gseb.org पर जाएं।
- ‘एचएससी परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
- अब ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- जीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एचएससी परिणाम 2024 गुजरात बोर्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जीएसईबी एचएससी मार्कशीट 2024 का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी