GSEB SSC HSC Supplementary 2024: गुजरात बोर्ड एसएससी-एचएससी सप्लीमेंट्री डेटशीट जारी, gseb.org से करें चेक
Saurabh Pandey | May 31, 2024 | 12:13 PM IST | 2 mins read
जीएसईबी ने बताया कि 12वीं विज्ञान की सप्लीमेंट्री परीक्षा में दो खंड होंगे। प्रश्न पत्र के भाग ए में 50 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि 60 मिनट होगी। भाग बी में 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे और इसकी अवधि 120 मिनट होगी।
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचएसई) ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जीएसईबी एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 24 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जबकि गुजरात बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा साइंस स्ट्रीम के लिए 24 जून से 3 जुलाई तक होगी, जबकि कक्षा 12वीं की सामान्य और व्यावसायिक स्ट्रीम की परीक्षाएं क्रमशः 6 जुलाई और 3 जुलाई तक जारी रहेंगी।
GSEB HSC 2024: परीक्षा पैटर्न
जीबीएसएचएसई ने बताया कि 12वीं साइंस की सप्लीमेंट्री परीक्षा में दो खंड होंगे। प्रश्न पत्र के भाग ए में 50 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि 60 मिनट होगी। भाग बी में 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे और इसकी अवधि 120 मिनट होगी। कंप्यूटर शिक्षा परीक्षा केवल ओएमआर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
GSEB SSC 2024: परीक्षा पैटर्न
जीएसईबी कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर जिनमें 30 अंक होंगे, बाकी सभी प्रश्न पत्र 80 अंकों के होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगा और छात्रों को सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक 15 मिनट का पढ़ने का समय मिलेगा। 30 अंकों की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गुजरात बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में उल्लिखित विषय कोड संख्या को अपनी मुख्य उत्तर पुस्तिका पर विषय के नाम के सामने लिखना होगा, लेकिन उत्तर पुस्तिका के मुख्य पेज पर कोई पहचान चिह्न नहीं बनाना होगा।
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की संगीत थ्योरी परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगा, जबकि हेल्थकेयर, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, कृषि, परिधान मेकअप और गृह साज-सज्जा, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी विषयों की परीक्षा 10:30 से 11:45 बजे तक होगी। कंप्यूटर इंट्रोडक्शन विषय की थ्योरी परीक्षा ओएमआर उत्तर पुस्तिका से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गुजरात बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी। जीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2024 के लिए 7,53,552 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,36,009 छात्र परीक्षा के दौरान उपस्थित थे।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.58% रहा है। इसमें लड़कियां 64.66% और लड़के 66.32% उत्तीर्ण हुए हैं। जीएसईबी ने विज्ञान, सामान्य, व्यावसायिक और संस्कृत मध्यमा स्ट्रीम के लिए एचएस परिणाम घोषित कर दिया है। जीएसईबी एचएससी विज्ञान परीक्षा में कुल 1,11,132 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 91,625 छात्र उत्तीर्ण हुए।
जीएसईबी के अनुसार, 90.11% छात्रों ने गुजरात एचएस विज्ञान ग्रुप ए परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 78.34% ने ग्रुप बी में परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रुप ए और बी में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.42% है। जीएसईबी 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा