GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, gseb.org से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 7, 2025 | 08:17 PM IST | 1 min read
गुजरात बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च तक दो शिफ्ट में आयोजित की थीं। पहली शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से 1.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.15 बजे तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की तारीख घोषित कर दी है। गुजरात बोर्ड कल यानी 8 मई को जीएसईबी सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) और संस्कृत प्रथमा परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा करेगा।
जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2025 सुबह 8 बजे जीएसएचएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होगा। 10वीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना सीट नंबर दर्ज करके GSEB SSC रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर व्हाट्सएप के जरिए भेजकर भी अपना गुजरात कक्षा 10 परिणाम 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड ने आगे बताया कि स्कूलों को जीएसईबी कक्षा 10 की मार्कशीट और एसआर प्रतियों के वितरण के बारे में विस्तृत निर्देश बाद में साझा किए जाएंगे। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अंकों के सत्यापन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी करेगा। गुजरात कक्षा 10 के रिजल्ट्स में नाम सुधार का अनुरोध करने के इच्छुक छात्र परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित प्रारूप में ऐसा कर सकते हैं। जीएसईबी पूरक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश नियत समय में जारी किए जाएंगे।
GSEB SSC Result 2025: ऐसे डाउलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी (कक्षा10वीं) रिजल्ट का लिंक पर जाएं।
- अब अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और एक प्रति प्रिंट करें।
Also read GSEB Result 2025: गुजरात एचएससी रिजल्ट gseb.org पर जारी, जानें स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, डाउनलोड प्रक्रिया
गुजरात बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च तक दो शिफ्ट में आयोजित की थीं। पहली शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से 1.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.15 बजे तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार