Trusted Source Image

CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 7, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है।

Back

CGBSE 10th 2027 Syllabus

Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.

Check Now
सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक results.cg.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक results.cg.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE), रायपुर की ओर से आज यानी 7 मई को छत्तीगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 और छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीबीएसई ने सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 के साथ ही दोनों कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों का विवरण और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत जारी कर दिया है।

सीजी बोर्ड परीक्षा 2025 में अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देने का भी मौका मिलेगा।

इस साल, छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक और छत्तीसगढ़ 12th बोर्ड एग्जाम 1 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 5.71 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33% अंक लाने वाले छात्रों को सीजी बोर्ड परीक्षा 2025 में सफल माना जाएगा।

Also readMP Board 10th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल को मिले 100% अंक, टॉप-5 में चार लड़कियां

सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए मैजेस बॉक्स में CG10<स्पेस>रोल नंबर और छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम के लिए CG12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, पूर्णांक, डिवीजन सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है।

CGBSE 10th 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करे?

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीबीएसई की वेबसाइट cgbse.nic.in / results.cg.nic.in पर जाएं।
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में अपना बोर्ड रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें व सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगा, प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications