Gujarat Board Result 2024: जीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द, gseb.org पर कर सकेंगे डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 09:37 PM IST | 1 min read
गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) द्वारा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक गुजरात बोर्ड परिणाम 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र गुजरात बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर जीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। हालाँकि, गुजरात बोर्ड ने अभी तक एसएससी, एचएससी रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इस साल जीएसईबी 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
गुजरात बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए पहली पाली के पेपर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक किया गया। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक सवा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
Also read GUJCET Answer Key 2024: गुजरात सीईटी फाइनल आंसर की gsebservice.com पर जारी, डाउनलोड करें
गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम के साथ ही टॉपर की सूची, उत्तीर्ण प्रतिशत और जेंडर-वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत की घोषणा करेगा। गुजरात बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Gujarat Board Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 देख सकेंगे:
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’