GPAT Admit Card 2024: जीपैट एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 06:26 PM IST | 1 min read
जीपैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जीपैट के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
जीपैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दिन या उससे पहले जीपैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जीपैट 2024 बिना आईडी प्रूफ के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 और फोटो आईडी प्रूफ के बीच नाम में अंतर पाए जाने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
GPAT 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर GPAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपनी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका GPAT 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- GPAT 2024 हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
GPAT 2024 परीक्षा तिथि
जीपैट 2024 परीक्षा 8 जून 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जीपैट परीक्षा केंद्र का गेट दोपहर 12 बजे से खोला जाएगा और परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।
GPAT 2024: जीपैट परीक्षा पैटर्न
जीपैट 2024 परीक्षा में 125 एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न होंगे जो परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंग, जबकि गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी