Bihar Board 12th Result 2024: बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से अधिक रहा प्रतिशत
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 04:17 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 के विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत तीनों संकायों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 23 मार्च को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 86.15 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक देखने को मिला है।
बिहार बोर्ड क्लास 12th एग्जाम 2024 में कुल 88.84 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.69% रहा। बिहार इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट विज्ञान संकाय में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.71% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.73% रहा। वहीं, कॉमर्स संकाय में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.91% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.86% रहा।
इसके अलावा बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कला संकाय की छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.7% रहा, वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.17% रहा। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम के विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत तीनों वर्गों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का आयोजन 1 से 12 फरवरी तक दो पालियों में किया गया था। बीएसईबी ने 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए बिहार इंटर एग्जाम 2024 का आयोजन किया था। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
BSEB Class 12 Result Toppers: तीनों संकाय के टॉपर्स
बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में 481 अंक (96.20%) लाकर मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। वहीं, कॉमर्स संकाय में 478 अंक (95.60%) लाकर प्रिया कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया। इसके अलावा ऑर्ट्स संकाय में 482 अंक (96.40%) प्राप्त कर तुषार कुमार ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार