Goa Board SSC Result 2025: गोवा बोर्ड 10th का रिजल्ट results.gbshsegoa.net पर जारी; 95.35% विद्यार्थी हुए पास
Abhay Pratap Singh | April 7, 2025 | 07:21 PM IST | 2 mins read
गोवा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज यानी 7 अप्रैल को गोवा बोर्ड एसएससी (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। गोवा बोर्ड क्लास 10th एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाकर गुजरात बोर्ड एसएससी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 में कुल 95.35 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गोवा बोर्ड एसएससी एग्जाम 2025 में कुल 18,838 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
आंकड़ों के अनुसार, गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 95.71% तथा लड़कों का पास प्रतिशत 94.98% रहा। इस बीच, 631 छात्रों को 'अलाऊड टू कीप टर्म्स' (ATKT) श्रेणी में रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में से बिचोलिम ने 98.5% के साथ सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया।
गोवा बोर्ड एसएससी 2025 स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक, पासिंग स्टेटस, स्कूल का नाम और पासिंग डिवीजन सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। गोवा एसएससी परीक्षा 2025 राज्य के 32 निर्धारित केंद्रों पर 1 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से गोवा बोर्ड 10th रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को फोन के मैसेज बॉक्स में RESULT GOA 10 ROLL NO टाइप करके 56263 या 5676750 पर भेजना होगा।
GBSHSE Goa Board Class 10 SSC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र गोवा बोर्ड एसएससी का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
- ‘गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- गोवा बोर्ड 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल