GATE Registration 2027: गेट पंजीकरण gate2027.iitm.ac.in पर कल से; पात्रता, शुल्क और तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | August 26, 2026 | 10:03 PM IST | 2 mins read
आईआईटी मद्रास ने उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने सत्यापित डिजिलॉकर खाते बनाने या अपडेट करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर 27 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में गेट 2027 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जो अभ्यर्थी वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उससे उच्च वर्ष में अध्ययनरत हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे गेट 2027 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म नियमित अवधि 27 अगस्त से 27 सितंबर तक भरने के लिए महिला, एससी, एसटी व दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये और विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवार को 2000 रुपये प्रति टेस्ट पेपर देने होंगे। वहीं, विस्तारित अवधि 28 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आवेदन के लिए 500 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा।
GATE 2027 Application Form: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को गेट 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- अच्छी गुणवत्ता वाली पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- वैध फोटो पहचान पत्र (आईडी) की स्कैन की गई प्रति
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- यूडीआईडी या दिव्यांगजन पहचान पत्र (यदि लागू हो)
- डिस्लेक्सिया प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
GATE Schedule 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण शुरू होने की तिथि - 27 अगस्त, 2026
- पंजीकरण की तिथि (बिना विलंब शुल्क के) - 27 सितंबर, 2026
- विस्तारित पंजीकरण की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क सहित) - 5 अक्टूबर, 2026
- आवेदन संशोधन तिथि - 14 से 21 अक्टूबर, 2026
- शहर आवंटन - 4 जनवरी
- गेट 2027 परीक्षा तिथि - 6-7, 13-14 और 20-21 फरवरी, 2027 (सीबीटी)
- गेट 2027 रिजल्ट - 19 मार्च 2027
आईआईटी मद्रास ने उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने सत्यापित डिजिलॉकर खाते बनाने या अपडेट करने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GATE 2027 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार गेट 2027 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक गेट 2027 पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
- GATE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (GOAPS) पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक सहित अन्य विवरण दर्ज करें।
- फेस रजिस्ट्रेशन पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार