GATE 2025: गेट पंजीकरण 24 अगस्त से gate2025.iitr.ac.in पर होगा शुरू, परीक्षा तिथि, पैटर्न, मार्किंग स्कीम
Saurabh Pandey | August 8, 2024 | 12:18 PM IST | 1 min read
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी में विभिन्न यूजी स्तर के विषयों में उम्मीदवारों का मूल्यांकन करती है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए पंजीकरण तिथि और परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी कर दिया गया है।
इस वर्ष GATE 2025 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा किया जा रहा है। गेट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण 24 अगस्त, 2024 से शुरू होगा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख बिना विलंब शुल्क 24 सितंबर 2024 तक है, जबकि विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2025: परीक्षा तिथि
GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईआईटी-रुड़की ने बताया कि GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। GATE 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। जिस शहर में GATE आयोजित किया जाएगा उसकी सूची भी घोषित कर दी गई है। इन शहरों को आठ जोन में बांटा गया है।
GATE 2025: दो पालियों में परीक्षा
इनमें से प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।
GATE 2025: परीक्षा पैटर्न
आईआईटी-रुड़की अधिसूचना के अनुसार, GATE 2025 में 30 परीक्षा पेपर शामिल होंगे। परीक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और GATE स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक मान्य होंगे।
GATE 2025: मार्किंग स्कीम
मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक या 2 अंक का होता है। एमसीक्यू में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा। 1 अंक वाले MCQ के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। 2 अंकों वाले एमसीक्यू के गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काट लिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार