Abhay Pratap Singh | August 7, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read
एटीएमए 2024 जुलाई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पीआईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBook
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने आज यानी 5 अगस्त को जुलाई सत्र के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (ATMA 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एटीएमए 2024 जुलाई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पीआईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। ATMA 2024 परीक्षा 21 जुलाई को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एटीएमए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी।
ATMA 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल स्कोर, कुल स्कोर और पर्सेंटाइल जैसे अन्य विवरण शामिल हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी अपने एटीएमए 2024 स्कोरकार्ड में परीक्षा तिथि और स्कोरकार्ड वैधता तिथि देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
Also read
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाता है। एटीएमए 2024 पेपर में एनालिटिकल रीजनिंग स्किल -1, एनालिटिकल रीजनिंग स्किल -2, वर्बल स्किल -1, वर्बल स्किल -2, क्वान्टिटेटिव स्किल -1 और क्वान्टिटेटिव स्किल -2 से प्रश्न पूछे गए थे।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निम्नलिखित चरणों में शामिल होना होगा: