GATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड आज gate2025.iitr.ac.in पर होगा जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 7, 2025 | 08:21 AM IST | 1 min read
गेट परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए 3 घंटे की अवधि के लिए सीबीटी मोड में होगी, PwD उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) आज यानी 7 जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
GATE परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए 3 घंटे की अवधि में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। हालांकि, PwD उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। GATE 2025 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे। उम्मीदवार केवल एक या दो टेस्ट पेपर ही दे सकते हैं।
Also read GATE 2025: आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए सेफ गेट स्कोर क्या है? क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
गेट 2025 का प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता है। GATE 2025 में प्रश्नों के प्रकारों में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न (MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे। एमसीक्यू के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी, जबकि MSQ और NAT के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
GATE Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लॉगिन विंडो में मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें। स्क्रीन पर गेट हाल टिकट प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
GATE 2025 Scorecard: गेट 2025 स्कोरकार्ड
गेट स्कोर का उपयोग इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला में मास्टर और डायरेक्ट डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में कला और विज्ञान की संबंधित ब्रांच में डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी