GATE 2024 Exam: गेट 2024 परीक्षा कल से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | February 2, 2024 | 08:00 AM IST | 2 mins read
शेड्यूल के अनुसार गेट परीक्षा 2024 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IIS) कल यानी 3 फरवरी से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2024 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
गेट परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी और इसमें 30 विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। इसमें सामान्य योग्यता के साथ-साथ वैकल्पिक विषय भी शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी को और आंसर की 21 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी।
GATE 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड किया जा सकता है।
गेट 2024 परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो आईडी प्रमाण रखना आवश्यक है।
- परीक्षा हॉल में समय से कम से कम 90 मिनट पहले रिपोर्ट करना जरूरी है। परीक्षा 30 मिनट बाद शुरू होगी, देर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- सुबह 9:30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पेन, पेंसिल, पारदर्शी पानी की बोतल, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जानी चाहिए।
- परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और निषिद्ध वस्तुएँ सख्त वर्जित हैं। उम्मीदवारों को नियम का पालन करना होगा।
- उम्मीदवारों के पास परीक्षा से पहले लॉग ऑन करने और निर्देश पढ़ने के लिए 20 मिनट का समय है।
- प्रबंधन गणना के लिए रफ शीट पेश करेगा।
- परीक्षा के दौरान किसी भी आवेदक के पास कोई निषिद्ध वस्तु पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि गेट 2024 का आयोजन 30 इंजीनियरिंग विषयों के लिए किया जा रहा है। परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च तक जारी हो सकता है। वहीं स्कोरकार्ड 23 मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी