Galgotias University Convocation 2023: गलगोटियास विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, 3,906 स्नातकों को मिली डिग्री
Saurabh Pandey | March 20, 2024 | 03:56 PM IST | 2 mins read
गलगोटियास विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह 2023 में कुलपति डॉ. केएम बाबू ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें रिसर्च, इनोवेशन और शैक्षिक कौशल में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
नई दिल्ली : गलगोटियास विश्वविद्यालय ने शानदार समारोह आयोजित कर अपना दीक्षांत समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में 3,906 स्नातकों को डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष अतानु चक्रवर्ती और भारत में अंगोला के राजदूत महामहिम क्लेमेंटे पेड्रो फ्रांसिस्को सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गलगोटियास विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के परिजनों को भी बुलाया गया था। गलगोटियास विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया की तरफ से सबका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में उन्होंने उन्होंने मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व और प्रधान मंत्री मोदी द्वारा विकसित भारत - सबका साथ और सबका विकास में ग्रेजुएट्स की भूमिका और उनके योगदान पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्य प्रोफाइल विकसित करने के लिए छात्रों को तैयार करने पर विश्वविद्यालय के फोकस पर भी जानकारी दी।
कुलपति ने पेश की वार्षिक रिपोर्ट
गलगोटियास विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह 2023 में कुलपति डॉ. केएम बाबू ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें रिसर्च, इनोवेशन और शैक्षिक कौशल में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
स्नातकों को हमेशा सीखने और सेवा करने की सलाह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतनु चक्रवर्ती ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गलगोटियास विश्वविद्यालय की सराहना की और स्नातकों को हमेशा सीखने और अपने समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। भारत में अंगोला के राजदूत महामहिम क्लेमेंटे पेड्रो फ्रांसिस्को ने भी विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय पहुंच की सराहना की और स्नातकों को उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
Also read Bihar Board 10th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब तक होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने निवर्तमान छात्र परिषद सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास दोनों के लिए निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया। संचालन निदेशक सुश्री आराधना गलगोटिया ने स्नातकों को जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवीनता की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सुश्री आराधना गलगोटिया ने स्नातकों से जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवीनता की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।
दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में डिग्री प्रदान करने का संचालन प्रो-वाइस चांसलर डॉ.अवधेश कुमार ने किया, जबकि अकादमिक क्रियाकलापों का नेतृत्व रजिस्ट्रार डॉ.नितिन गौड़ ने किया। कुलाधिपति द्वारा दीक्षांत समारोह के समापन की औपचारिक घोषणा के साथ समारोह की शुरुआत हुई थी। जिसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच