GAIL Non Executive Recruitment 2024: गेल नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती शुरू, gailonline.com से करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 8, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
गेल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा पर आधारित हो सकती है।
नई दिल्ली : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 391 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 8 अगस्त 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गेल इंडिया भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2024 तक है।
GAIL Recruitment 2024: आयुसीमा
गेल नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
GAIL Non Executive Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
- केमिकल - 50 पद
- सिविल - 30 पद
- यांत्रिक - 60 पद
- फायर - 20 पद
- इलेक्ट्रिकल - 40 पद
- इंस्ट्रुमेंटेशन - 30 पद
- राजभाषा - 10 पद
- प्रयोगशाला - 25 पद
- टेलीकॉम/टेलीमेट्री - 20 पद
- बॉयलर संचालन - 40 पद
- वित्त एवं लेखा - 40 पद
- बिजनेस असिस्टेंट - 26 पद
GAIL Non Executive Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
गेल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक. या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
GAIL Non Executive Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
गेल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Also read HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
GAIL Non Executive Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
गेल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के बाद ट्रेड टेस्ट / स्किल टेस्ट / कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट / अनुवाद टेस्ट (पद की आवश्यकता के अनुसार), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार