Trusted Source Image

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड dghgenrollment.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 7, 2024 | 03:43 PM IST | 1 min read

दिल्ली होम गार्ड भर्ती में उम्मीदवारों की केवल ऊंचाई मापी जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी है।

दिल्ली होम गार्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
दिल्ली होम गार्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : होम गार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी), नई दिल्ली ने दिल्ली होम गार्ड फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। दिल्ली होम गार्ड पीएसटी, पीईटी के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://dghgenrollment.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Home Guard Recruitment 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • दिल्ली होम गार्ड एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अब दिल्ली होम गार्ड एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें

Delhi Home Guard Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षा

Also read WCR Apprentice Recruitment 2024: पश्चिम मध्य रेलवे अप्रेंटिस शुरू, wcr.Indianrailways.gov.in से करें आवेदन

दिल्ली होम गार्ड भर्ती अभियान का लक्ष्य 3 साल की अवधि के लिए स्वयंसेवी होम गार्ड के लिए कुल 10285 रिक्तियों को भरना है, जिसे 2 अतिरिक्त वर्षों की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली होम गार्ड फिजिकल टेस्ट 20 अगस्त से शुरू होगा।

Delhi Home Guard PMT-PET 2024: पात्रता

दिल्ली होम गार्ड भर्ती में केवल ऊंचाई मापी जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1600 मीटर की दौड़ शामिल होगी। पुरुष, महिला और पूर्व सैनिकों के लिए समय अलग-अलग दिया जाएगा। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तेक जरूर करें।

डीजीएचजी ने 24 जनवरी 2024 को होम गार्ड भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जबकि 24 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। अब डीजीएचजी ने दिल्ली होम गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट जारी कर दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications