FMGE June 2024 Correction Window: एफएमजीई आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 28 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 24, 2024 | 10:41 AM IST | 1 min read
FMGE 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी, भाग ए और भाग बी में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 या एफएमजीई जून के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के सुधार विंडो आज यानी 24 मई से शुरू हो चुकी है। एफएमजीई आवेदन पत्र में उम्मीदवार 28 मई तक वांछित सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
इसके बाद फोटोग्राफ सुधार की प्रक्रिया 7 जून से 10 जून तक चलेगी। उम्मीदवारों को 21 जून से 24 जून तक दस्तावेज अपलोड करने संबंधी कमियों को दूर करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।
FMGE June 2024: परीक्षा तिथि-एडमिट कार्ड
एफएमजीई जून 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। एफएमजीई जून परीक्षा 6 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जबकि एफएमजीई रिजल्ट 6 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
FMGE June 2024: परीक्षा डिटेल
FMGE 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 30 जून को होनी थी। विदेश से MBBS की डिग्री लाने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह परीक्षा जरूरी होती है।
FMGE June 2024: परीक्षा पैटर्न
एफएमजीई जून 2024 परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर अंग्रेजी भाषा में दो भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक भाग में 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 150 अंकों की आवश्यकता होगी। एफएमजीई जून परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Also read JAC Delhi 2024: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 27 मई के बाद शुरू होगी, पात्रता जानें
एफएमजीई 2024 जून सत्र की परीक्षा के बाद क्वालिफाइंग मार्क्स जारी होंगे। एफएमजीई स्कोरकार्ड जून सत्र यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद उपलब्ध होगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एफएमजीई परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल