Delhi Police Final Result: एसएससी ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा परिणाम, 811 उम्मीदवार चयनित
Alok Mishra | December 28, 2023 | 10:45 AM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी दिल्ली पुलिस परीक्षा के अंतिम परिणाम में 538 पुरुष और 273 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हेड कांस्टेबल (मंत्रालयीन) के लिए कुल 811 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए पात्र घोषित किया गया है। दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में अनारक्षित पुरुष श्रेणी के लिए 503 उम्मीदवारों का चयन किया गया। ईएसएम श्रेणी के 35 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। महिला वर्ग में कुल 273 आवेदक सफल रहे।
दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 (Delhi Police Examination, 2022) हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सामान्यीकृत अंक, एनसीसीसी बोनस अंक और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर किया गया है।
उम्मीदवारों के स्कोर टाई होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी गई। उम्र समान होने पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट में अधिक अंक को आधार बनाया गया। इस स्थिति में भी स्कोर बराबर रहने पर टाइपिंग टेस्ट के अंक को मानक बनाया गया फिर भी टाई की स्थित समाप्त न होने की स्थिति में उम्मीदवार के नाम वर्णक्रम को आधार बनाया गया।
सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के अलावा 15% उम्मीदवारों को रिजर्व पेनल में रखा गया है, जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किया जाएगा। दिल्ली पुलिस परीक्षा परिणाम 2022 में विसंगति होने पर इसके विरुद्ध एक माह के अंदर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जल्द ही Delhi Police Examination, 2022 के चयनित और गैर-चयनित सभी उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी