Bihar News: म्यांमा में फर्जी नौकरी गिरोह के कब्जे से बिहार के बीटेक स्नातक युवक को कराया गया मुक्त
Press Trust of India | August 31, 2025 | 03:34 PM IST | 1 min read
अधिकारियों ने आगे बताया कि म्यांमा के संबंधित अधिकारियों ने सचिन कुमार को मुक्त करा भारतीय दूतावास को सौंप दिया।
पटना: बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बीटेक स्नातक युवक को म्यांमा में फर्जी नौकरी गिरोह के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह ने युवक को कथित तौर पर दो महीने से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा था।
अधिकारियों ने आगे बताया कि म्यांमा के संबंधित अधिकारियों ने सचिन कुमार को मुक्त करा भारतीय दूतावास को सौंप दिया। पीड़ित सचिन कुमार 29 अगस्त, 2025 को कोलकाता के रास्ते पटना पहुंचे हैं।
पटना नगर (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘उसे एक नेपाली एजेंट ने म्यांमा में अधिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। एजेंट ने उसे टूरिस्ट वीजा पर म्यांमा भेजा। जून के अंत में जब वह म्यांमा पहुंचा, तो उसे बंधक बना लिया गया।’’
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने सचिन कुमार को साइबर अपराध में संलिप्त होने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। उन्होंने ने बताया कि दानापुर में उसके परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया गया और उसकी रिहाई के लिए फिरौती की रकम मांगी गई।
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक विशेष जांच दल गठित किया गया तथा राजनयिक माध्यमों से म्यांमा के अधिकारियों से संपर्क किया गया।
अगली खबर
]UP News: उत्तर प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 79 फीसदी से अधिक आरक्षण को इलाहाबाद एचसी ने किया रद्द
नीट-2025 में 523 अंक और अखिल भारतीय रैंक 29,061 प्राप्त करने वाली याचिकाकर्ता ने दलील दी कि 2010 और 2015 के बीच जारी किए गए कई सरकारी आदेशों ने आरक्षण की सीमा को गैरकानूनी रूप से बढ़ा दिया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल