Saurabh Pandey | September 4, 2025 | 09:46 AM IST | 2 mins read
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी। कुल उम्मीदवारों में से 42,397 को अगले चरण के लिए चुना गया था। हालांकि, 2,397 उम्मीदवारों की ओएमआर शीट अमान्य घोषित कर दी गईं, क्योंकि उन्होंने शीट के पीछे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया था।
नई दिल्ली : केंद्रीयकृत चयन एवं नियुक्ति समिति, पटना ने बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के तहत 2639 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
बिहार उच्च श्रेणी लिपिक (ग्रेड-3) पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी, और इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक परिणाम पीडीएफ के माध्यम से अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 8 सितंबर 2025 से 20 सितंबर 2025 तक इंटरव्यू पूर्वी चंपारण में मोतिहारी, सारण में छपरा, वैशाली में हाजीपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, सहरसा, नवादा, पटना, गया और बक्सर में आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होगा और उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
सभी चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार तिथि से पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा और सत्यापन के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज़ों के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए अपना प्रवेश पत्र सिविल न्यायालय, पटना की वेबसाइट पर प्रकाशित लिंक के माध्यम से 5 सितंबर 2025 तक या उससे पहले डाउनलोड कर सकते हैं और इंटरव्यू की तिथि एवं स्थान प्रवेश पत्र पर अंकित होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से अलग से नहीं भेजा जाएगा।
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी। कुल उम्मीदवारों में से 42,397 को अगले चरण के लिए चुना गया था। हालांकि, 2,397 उम्मीदवारों की ओएमआर शीट अमान्य घोषित कर दी गईं, क्योंकि उन्होंने शीट के पीछे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया था।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के रूप में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar