Abhay Pratap Singh | September 4, 2025 | 04:52 PM IST | 1 min read
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरुआत वर्ष 2015 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन हेतु एक पारदर्शी और विश्वसनीय प्रणाली के रूप में की गई थी।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (MoE) की ओर से 4 सितंबर को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 (NIRF Ranking 2025) की घोषणा कर दी गई है। भारत के शीर्ष संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित 16 श्रेणियों की सूची एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध करा दी गई है।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की शुरुआत वर्ष 2015 में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन हेतु एक पारदर्शी और विश्वसनीय प्रणाली के रूप में की गई थी। एनआईआरएफ शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एक पद्धति है, जो विभिन्न मानदंडों और मानकों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करती है।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में जारी की जाएगी। एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग पद्धति छह मापदंडों पर आधारित है, जिनमें शिक्षण, सीखना और संसाधन, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, स्नातक परिणाम, आउटरीच एवं समावेशिता और धारणा को शामिल किया गया है।
एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए डेटा सबमिशन विंडो 31 जनवरी, 2025 को बंद हो गई थी। पिछले साल शिक्षा मंत्रालय को देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कुल 10,885 आवेदन प्राप्त हुए थे, एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में समग्र और इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी मद्रास को भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय माना गया।
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग में कुल 16 कैटेगरी को शामिल किया गया है, जो निम्नलिखित हैं:
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की जांच कर सकते हैं:
शिक्षा मंत्रालय 16 श्रेणियों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दिया है। नए नियमों, मूल्यांकन मापदंडों, कैटेगरी-वाइज सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों और नवीनतम अपडेट के लिए Careers360 पर बने रहें।
September 4, 2025 | 04:52 PM IST
एनआईआरएफ भारतीय रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग श्रेणी में सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे को 90वें स्थान पर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें - NIRF India Rankings 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 ओपन यूनिवर्सिटी कैटेगरी में इग्नू ने पहला स्थान हासिल किया
September 4, 2025 | 04:30 PM IST
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारत के टॉप 3 बीआर्क कॉलेज निम्नलिखित हैं:
September 4, 2025 | 04:00 PM IST
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में कुछ अन्य उल्लेखनीय बदलाव भी हुए हैं। आईआईएम कलकत्ता, जो 2016 से 2022 तक लगातार तीसरे स्थान पर था, 2025 में 7वें स्थान पर खिसक गया है। इसके अलावा आईआईएम मुंबई छठे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
September 4, 2025 | 03:36 PM IST
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में शीर्ष 20 एमबीए कॉलेजों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
रैंक | संस्थान का नाम | शहर | राज्य | स्कोर |
---|---|---|---|---|
1 | भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद | अहमदाबाद | गुजरात | 83.32 |
2 | भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलूरु | बेंगलूरु | कर्नाटक | 81.16 |
3 | भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड | कोझिकोड | केरल | 77.90 |
4 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली | नई दिल्ली | दिल्ली | 76.25 |
5 | भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता | कोलकाता | पश्चिम बंगाल | 75.07 |
6 | भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई | मुंबई | महाराष्ट्र | 74.73 |
7 | भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ | लखनऊ | उत्तर प्रदेश | 74.43 |
8 | भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर | इंदौर | मध्य प्रदेश | 73.53 |
9 | एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट | जमशेदपुर | झारखंड | 68.13 |
10 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे | मुंबई | महाराष्ट्र | 67.16 |
11 | मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट | गुरुग्राम | हरियाणा | 66.85 |
12 | भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक | रोहतक | हरियाणा | 66.49 |
13 | सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट | पुणे | महाराष्ट्र | 65.13 |
14 | भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर | रायपुर | छत्तीसगढ़ | 64.40 |
15 | भारतीय विदेश व्यापार संस्थान | नई दिल्ली | दिल्ली | 62.36 |
16 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास | चेन्नई | तमिलनाडु | 61.73 |
17 | भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची | रांची | झारखंड | 61.27 |
18 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की | रुड़की | उत्तराखंड | 61.21 |
19 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर | खड़गपुर | पश्चिम बंगाल | 61.03 |
20 | एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च | मुंबई | महाराष्ट्र | 60.97 |
September 4, 2025 | 03:00 PM IST
विश्वविद्यालय श्रेणी में इंडिया रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है।
September 4, 2025 | 02:36 PM IST
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 ओपन यूनिवर्सिटी कैटेगरी में पिछले वर्ष की तरह इस साल भी पहला स्थान हासिल किया है।
September 4, 2025 | 02:06 PM IST
आईआईटी मद्रास को एनआईआरएफ 2025 में लगातार 10वें वर्ष 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में और लगातार 7वें वर्ष 'समग्र' श्रेणी में नंबर 1 स्थान मिला है। एनआईआरएफ रैंकिंग शुरू होने के बाद से, आईआईटी मद्रास को हर साल इंजीनियरिंग श्रेणी में नंबर 1 स्थान मिला है।
September 4, 2025 | 01:48 PM IST
September 4, 2025 | 01:26 PM IST
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद को लगातार छठे वर्ष NIRF 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान का दर्जा दिया गया है।
September 4, 2025 | 01:01 PM IST
September 4, 2025 | 12:46 PM IST
आईआईटी मद्रास ने एनआईआरएफ 2025 में समग्र, इंजीनियरिंग, नवाचार और एसडीजी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है। आईआईटी मद्रास ने इंजीनियरिंग में लगातार 10वें वर्ष और समग्र रूप से सातवें वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
September 4, 2025 | 12:40 PM IST
एनआईआरएफ रैंकिग 2025 स्किल कैटेगरी में देशभर के कुल 3 संस्थानों का शामिल किया गया है:
September 4, 2025 | 12:37 PM IST
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 समग्र कैटेगरी में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है:
September 4, 2025 | 12:34 PM IST
September 4, 2025 | 12:32 PM IST
September 4, 2025 | 12:28 PM IST
September 4, 2025 | 12:24 PM IST
September 4, 2025 | 12:21 PM IST
September 4, 2025 | 12:08 PM IST
September 4, 2025 | 11:41 AM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भारत रैंकिंग 2025 रिपोर्ट के 10वें संस्करण, एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की घोषणा कर दी है।
September 4, 2025 | 11:23 AM IST
एनआईआरएफ रैंकिंग के लगातार 10वें संस्करण की घोषणा जल्द ही की जाएगी, यह कार्यक्रम भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में शुरू हो गया है।
September 4, 2025 | 11:02 AM IST
प्रत्येक एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 सूची में शीर्ष 100 में स्थान पाने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के साथ-साथ रैंक बैंड 101-150 और 151-200 शामिल होंगे।
September 4, 2025 | 10:40 AM IST
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास लगातार छठे वर्ष राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 में शीर्ष पर रहा, जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु को लगातार नौवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
September 4, 2025 | 10:40 AM IST
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 की घोषणा आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में की जाएगी।