EPFO Stenographer Result 2024: ईपीएफओ स्टेनोग्राफर ग्रुप सी रिजल्ट जारी, recruitment.nta.nic से करें चेक
Saurabh Pandey | February 27, 2024 | 11:58 AM IST | 2 mins read
ईपीएफओ स्टेनोग्राफर ग्रुप सी स्टेज 1 परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर ग्रुप सी स्टेज 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic पर जाकर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
एनटीए ने 1 अगस्त को ईपीएफओ स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा के लिए 1,23,040 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 40,523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 1,871 अभ्यर्थियों ने स्टेज 1 परीक्षा को क्वालीफाई किया है।
स्टेज 2 परीक्षा 18 और 25 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जो क्लीफाइंग थी। इस परीक्षा में 1,217 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। एनटीए ने स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरह से प्रोविजनल है और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर होगी।
एनटीए की वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट
एनटीए स्कोर, कौशल परीक्षा परिणाम, श्रेणी-वार कट-ऑफ परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए एनटीए की तरफ से वेबसाइट https://recruitment.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर डाउनलोड कर सकेंगे।
किसी भी प्रश्न या/स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000/ 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं। एनटीए को epfore@nta.ac.in पर लिख भी सकते हैं।
पदों की संख्या और वेतन
ईपीएफओ की तरफ से 185 स्टेनोग्राफर रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। ईपीएफओ स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवार का वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक होता है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- ईपीएफओ ग्रुप सी फाइनल रिजल्ट नोटिस पर क्लिक करें।
- ईपीएफओ स्टेनोग्राफर ग्रुप सी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें
- रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी