EPFO SSA Scorecard 2023: ईपीएफओ एसएसए स्कोर्डकार्ड 2023 जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 06:18 PM IST | 1 min read
एनटीए ने ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
ईपीएफओ एसएसए भर्ती 2023 के पहले चरण की परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 6,46,287 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,46,725 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक पदों के लिए आयोजित की गई थी
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ईपीएफओ भर्ती परीक्षा 2023 पर क्लिक करें।
- अब एसएसए स्कोर कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी में असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती, upsconline.nic.in से करें आवेदन
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी