शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी और पीएम श्री स्कूलों पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार
Press Trust of India | October 31, 2025 | 08:30 AM IST | 1 min read
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 और ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को इस तरह तैयार किया गया है कि सिर्फ एक खास विचारधारा के बारे में पढ़ाया जाए।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी और पीएम श्री स्कूलों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ‘पीएम श्री’ स्कूलों का उद्देश्य बच्चों का ‘‘ब्रेनवॉश’’ करना है।
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 और ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को इस तरह तैयार किया गया है कि सिर्फ एक खास विचारधारा के बारे में पढ़ाया जाए।
प्रियंका गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘एनईपी और पीएम-श्री पहल पर प्रियंका गांधी की टिप्पणियां अज्ञानता और राजनीतिक अवसरवाद का स्पष्ट प्रदर्शन हैं।’’
प्रधान ने कहा, ‘‘ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रामक बयान देकर, उन्होंने (प्रियंका) न केवल तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, बल्कि भारत के शिक्षकों, शिक्षाविदों और नागरिकों के सामूहिक ज्ञान का भी अनादर किया, जिन्होंने इन ऐतिहासिक सुधारों को आकार दिया।’’
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘30 से ज्यादा वर्षों से, भारत ऐसे सार्थक शिक्षा सुधारों का इंतजार कर रहा था जो उसके युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें।”
पोस्ट में आगे कहा गया, “वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन के मार्गदर्शन में तैयार की गई एनईपी-2020, अब तक की सबसे विस्तृत और समावेशी परामर्श प्रक्रियाओं में से एक का परिणाम है।’’ प्रधान ने दावा किया कि पीएम श्री स्कूल इस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल