DUSU Elections 2024: एनएसयूआई ने डूसू चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दे शामिल
Santosh Kumar | September 21, 2024 | 05:51 PM IST | 1 min read
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि एनएसयूआई इन चुनावों में 4-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज यानी 21 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए 27 सितंबर को मतदान होगा। एनएसयूआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए छात्रों के साथ अपना घोषणापत्र साझा किया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमारा घोषणापत्र छात्र कल्याण से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।"
चौधरी ने कहा, हमने छात्रों के समग्र विकास, उनके अधिकारों और परिसर के बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रावधानों को सावधानीपूर्वक शामिल किया है और एनएसयूआई हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
NSUI ने की उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई ने डूसू चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनएसयूआई के रौनक खत्री, यश नांदल, नम्रता जेफ मीना और लोकेश चौधरी क्रमश: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
वरुण चौधरी ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि एनएसयूआई इन चुनावों में 4-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। हमारे सभी उम्मीदवारों ने छात्र अधिकारों के लिए कड़ी मेहनत की है और वे छात्र समुदाय के मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता मतदाताओं को प्रभावित करेगी।"
बयान में कहा गया है कि घोषणापत्र में 'छात्र-प्रथम' दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है, जो परिसर की सुविधाओं में सुधार, सभी छात्रों के लिए उचित अवसर सुनिश्चित करने, पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में छात्रों की आवाज बढ़ाने पर केंद्रित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच