HP School News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में खराब मौसम के चलते 29 दिसंबर से स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे
Press Trust of India | December 27, 2025 | 04:19 PM IST | 1 min read
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। ऊना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान (पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय) 29 दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगे।
वहीं, सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। आमतौर पर स्कूलों का समय गर्मियों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और सर्दियों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होता है।
इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होते हैं। आदेश में कहा गया है कि समय में बदलाव के कारण होने वाले शैक्षणिक नुकसान की भरपाई सुबह की प्रार्थना सभा और मध्याह्न अवकाश के समय को समायोजित करके की जाएगी।
ऊना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6 डिग्री और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला स्थित मौसम केंद्र ने भी 30 दिसंबर तक ऊना जिले के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और देर रात के समय 'घने कोहरे' का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी