Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 10:07 AM IST | 1 min read
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए डीयू सीएसएएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2026 और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डीयू यूजी राउंड 2 राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 25 से 26 जुलाई के बीच अपनी सीट स्वीकृत करनी होगी। कॉलेज 27 जुलाई तक ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करेंगे।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, “सीटों का आवंटन प्रोग्राम-स्पेसिफिक एलिजिबिलि, मेरिट, सोशल कैटेगरी, सीटों की उपलब्धता और टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार किया गया है। आवेदकों को किसी भी तरह की त्रुटि की जानकारी डीयू की एडमिशन ब्रांच को देने की सलाह दी गई है, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।”
Also readNTA: एनटीए ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाला, इन पर कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी होगी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 अलॉटमेंट 2026 में कुल 24,814 सीटें आवंटित की हैं। वहीं, 30,682 कैंडिडेट्स हायर-प्रेफरेंस कोर्स या कॉलेज में अपग्रेड हुए हैं और 15,265 ने फ्रीज ऑप्शन का चयन किया है। नए एकेडमिक सेशन के लिए कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी।
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय 67 कॉलेजों में 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के लिए एडमिशन आयोजित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए www.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीयू सीएसएएस राउंट 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: