DU UG admission 2024: डीयू सीएसएएस के पहले फेज के लिए आवेदन करेक्शन आज से शुरू, 4 अगस्त तक सुधार का मौका
Saurabh Pandey | July 30, 2024 | 07:53 AM IST | 1 min read
डीयू ने कहा कि वह जल्द ही सीएसएएस के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करेगा और उम्मीदवारों को नियमित आधार पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।
Candidates can download CUET PG subject wise syllabus from here.
Free Downloadनई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की तरफ से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2024 के पहले दौर के लिए आवेदन सुधार की प्रक्रिया आज यानी 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। डीयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में आज से सुधार कर सकेंगे। डीयू प्रवेश फॉर्म को संपादित करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक है।
Announcement: Register for India's Biggest Education Expo
Announcement: Register for India's Biggest Education Expo
Don't Miss: List of Colleges/Universities accepting CUET exam score
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि उन सभी उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने सीएसएएस (यूजी) का पहला चरण पूरा कर लिया है और अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार 30 जुलाई 2024 से रविवार 4 अगस्त, 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है।
डीयू ने यह भी बताया कि जो उम्मीदवार पहले ही यूजी प्रवेश के पहले चरण में आवेदन कर चुके हैं और ईसीए या खेल श्रेणी जोड़ना चाहते हैं, वे भी सुधार विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
डीयू यूजी सूचना बुलेटिन 2024 में उल्लिखित पात्रता मानदंड के अनुसार, विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2024 के स्कोर के माध्यम से 70,000 से अधिक स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की पेशकश करेगा।
Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस
डीयू ने कहा कि वह जल्द ही सीएसएएस के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करेगा और उम्मीदवारों को नियमित आधार पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा