Delhi University: छात्रा से अनुचित व्यवहार के आरोप में सत्यवती कॉलेज के प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

Press Trust of India | November 12, 2026 | 05:13 PM IST | 1 min read

कॉलेज के संकाय सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि शिकायत कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के पास भेज दी गई है।

संकाय सदस्यों के मुताबिक, छात्रा ने कथित घटना के दो दिन बाद दो नवंबर को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के सत्यवती कॉलेज के एक प्रोफेसर को छात्रा के साथ कथित अनुचित व्यवहार करने की शिकायत मिलने के बाद जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। कॉलेज के संकाय सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि शिकायत कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के पास भेज दी गई है।

एक संकाय सदस्य ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "हमने जो सुना है, उसके मुताबिक आरोपी प्रोफेसर कॉलेज में उप-प्राचार्य के पद के लिए संभावित आवेदकों में से एक थे।"

उन्होंने कहा, "शिकायत सही है या नहीं, इसकी जांच निश्चित रूप से आईसीसी उचित समय पर करेगी, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने छात्रा को सआदत हसन मंटो की कुछ रचनाएं भेजी थीं, जो संभवतः किसी नियमित गतिविधि का हिस्सा हो सकता है।"

Also read Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा

संकाय सदस्यों के मुताबिक, छात्रा ने कथित घटना के दो दिन बाद दो नवंबर को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को लेकर सत्यवती कॉलेज के प्राचार्य सुभाष कुमार सिंह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब डीयू के दौलत राम कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को कुछ दिन पहले यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और शैक्षणिक प्रतिशोध की कथित धमकी से जुड़ी शिकायत के बाद जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया था। इस मामले की जांच भी आंतरिक शिकायत समिति कर रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]