DU PG Admission 2024: डीयू पीजी प्रवेश पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, admission.uod.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 07:34 AM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन 2024 प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार 12 जून तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से आज यानी 5 जून को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट्स (सीएसएएस पीजी) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डीयू पीजी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी पंजीकरण के लिए कैंडिडेट को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। जबकि, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीयूईटी पीजी 2024 (CUET PG 2024) में योग्यता अंक प्राप्त करने वाले छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं। डीयू पीजी एडमिशन पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
डीयू पीजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। डीयू पीजी आवेदन पत्र 2024 में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। डीयू पीजी आवेदन सुधार विंडो 12 जून तक खुली रहेगी।
सूचना में बताया गया कि, छात्र CUET PG 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 82 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो आज रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
DU PG Admission 2024: आवेदन करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डीयू पीजी प्रवेश 2024 प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'DU PG CSAS 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, CUET PG 2024 आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैंडिडेट आवेदन फॉर्म भरें और प्रवेश शुल्क का भुगतान करें।
- दस्तावेज अपलोड करें, डीयू पीजीआवेदन फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NEET UG Result 2024 (Out) Live: नीट रिजल्ट 2024 जारी @exams.nta.ac.in, कटऑफ, टॉपर्स, पासिंग मार्क्स जानें
NEET UG Result 2024 Live: नीट यूजी रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट @exams.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार डायरेक्ट रिजल्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम