DU NCWEB Admission 2026: डीयू एनसीवेब वार्ड कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 01:43 PM IST | 1 min read
डीयू एनसीवेब वार्ड कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्ड कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पात्र छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त है।
एनसीवेब बोर्ड के ऑफिस में आवेदन के साथ छात्राओं को ये दस्तावेज जमा करने होंगे-
- ऑनलाइन डीयू रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
- 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- कैंडिडेट के नाम पर इनमें से कोई भी एक एड्रेस प्रूफ
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- कैंडिडेट के माता-पिता के नाम पर दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एम्प्लॉई सर्टिफिकेट
DU NCWEB Ward Quota Admission 2026: आवेदन की प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले एनसीवेब की आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
- वार्ड कोटा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- डीयू एनसीवेब यूजी एडमिशन 2026 फॉर्म को रिव्यू करके सबमिट करें।
- अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
DU NCWEB Admission 2026: कक्षा में छात्राओं की उपस्थित अनिवार्य
छात्राओं को सत्र आरंभ होने के पहले दिन से ही कक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है। उपस्थिति की गणना परिणाम घोषित होने के बाद पहले दिन से की जाएगी।कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य है। छात्राओं को न्यूनतम 67% उपस्थिति दर्ज करनी होती है; अन्यथा उन्हें परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र से वंचित किया जा सकता है। जो छात्राएं नौकरी कर रही हैं, उन्हें उपस्थिति में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल