DU ITEP Admissions 2026-27: डीयू के आईटीईपी प्रोग्राम के लिए आवेदन itep.uod.ac.in पर शुरू, 2 अगस्त लास्ट डेट
Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 05:44 PM IST | 1 min read
आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itep.uod.ac.in या डीयू के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर 2 अगस्त, 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ NCET 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या जिनके नतीजों का इंतजार है, वे भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं। यूनिवर्सिटी, NCET स्कोर और उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्रोग्राम की प्राथमिकताओं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी।
डीयू के 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित विवरण होना जरूरी है-
- NCET-2026 एप्लीकेशन नंबर
- NCET-2026 रोल नंबर
- आवेदक का नाम (जैसा NCET-2026 पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है)
- जन्म तिथि
दिल्ली यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट और एडमिशन राउंड का शेड्यूल अलग से जारी करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए ITEP की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।
DU ITEP Admissions 2026-27: रजिस्ट्रेशन कम आवंटन शुल्क
|
अभ्यर्थी की श्रेणी
|
रजिस्ट्रेशन कम आवंटन शुल्क
|
|
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस
|
250 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांगजन
|
100 रुपये
|
DU ITEP Admissions 2026-27: जरूरी दस्तावेज
- स्कैन की हुई फोटो
- स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर लागू हो)
- काम के अनुभव का सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
DU ITEP: आईटीईपी प्रोग्राम क्या है?
आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।
अगली खबर
]Bihar BEd Counselling 2026: बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 4 सीट मैट्रिक्स आज; पंजीकरण व चॉइस फिलिंग 30 जुलाई तक
बिहार बीएड के राउंड 4 के लिए सीट मैट्रिक्स भी आज ही जारी किया जाएगा। पात्र उम्मीदवार 28 से 30 जुलाई के बीच आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी