DU CSAS UG Admission 2025: डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस राउंड 3 शेड्यूल जारी, मिड एंट्री शुल्क, अपग्रेडेशन विंडो
Saurabh Pandey | August 1, 2025 | 08:21 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड तक कोई सीट नहीं दी गई थी, वे भी शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025 को शाम 5 बजे से रविवार, 10 अगस्त, 2025 को शाम 4:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं संपादित कर सकेंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस (यूजी) 2025-26 के अंतर्गत स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड का एलोकेशन-कम-एडमिशन शेड्यूल की घोषणा की है। अपग्रेड और वरीयता क्रम री-ऑर्डर करने के लिए विंडो दो अगस्त शाम 5 बजे से 3 अगस्त तक खुली रहेगी।
डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस राउंड 3 के लिए अपग्रेड आवंटन की घोषणा स्वतः स्वीकृति (auto-acceptance) के साथ 5 अगस्त को होगी। कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अप्रूवल 5 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक करेगा।
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड तक कोई सीट नहीं दी गई थी, वे भी शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025 को शाम 5 बजे से रविवार, 10 अगस्त, 2025 को शाम 4:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं संपादित कर सकेंगे।
तीसरे राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिक्त सीटों की मैट्रिक्स की चेक करें और अपनी प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें। उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं सेव कर जमा करना होगा। मिड एंट्री विंडो के बंद होने पर यानी रविवार, 10 अगस्त, 2025 को शाम 5 बजे जमा की गई प्राथमिकताओं पर बाद के आवंटनों के लिए विचार किया जाएगा।
DU CSAS UG 2025: मिड एंट्री शुल्क
वे उम्मीदवार जो डीयू CSAS UG 2025 फेज-1 के लिए आवेदन करने में असफल रहे हैं या फेज-2 पूरा नहीं कर पाए हैं, और CSAS UG-2025 में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से रविवार, 10 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक मिड एंट्री के के तहत भाग ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 1000 रुपये का मिड एंट्री शुल्क देना होगा।
DU CSAS UG 2025: राउंड 3 आवंटन
डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस राउंड 3 का आवंटन रविवार, 10 अगस्त, 2025 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध उम्मीदवारों के आंकड़ों पर आधारित होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तीसरे राउंड के न्यूनतम आवंटन अंकों और रैंक का पिछले राउंड के अंकों और रैंक से कोई संबंध नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार