DTU MA Education Admission 2024: डीटीयू एमए एजुकेशन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण शुरू, 19 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | May 27, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
डीटीयू में एमए एजुकेशन कार्यक्रम 2 से 5 साल की अवधि के लिए होगा। इस कोर्स की फीस 40,000 रुपये प्रति वर्ष है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
नई दिल्ली : दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अपने मास्टर ऑफ आर्ट्स इन एजुकेशन (एमए एजुकेशन) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीटीयू में 54 सीटों पर प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्कोर के आधार पर होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट delhiteachersuniversity.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीटीयू एमए एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जून तक है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। प्रोग्राम की कुल 54 सीटें हैं, जिसमें से दिल्ली के उम्मीदवारों का कोटा 46 सीटों का है जबकि दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आठ सीटें हैं।
डीटीयू में एमए एजुकेशन कार्यक्रम 2 से 5 साल की अवधि के लिए होगा। इस कोर्स की फीस 40,000 रुपये प्रति वर्ष है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। किसी भी स्नातक डिग्री (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी) में न्यूनतम 50% अंक वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एक हजार आवेदन शुल्क और एससी, एसटी, ओबीसी व पीडब्लयूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और फीस भुगतान 27 जून से चार जुलाई तक किया जा सकेगा।
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) एमए एजुकेशन में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दाखिले के लिए पहली मेरिट 26 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद दो और मेरिट सूची जारी की जाएंगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें जुलाई के अंत में स्पॉट काउंसलिंग से भरा जाएगा।
दूसरी मेरिट सूची आठ जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेजों का सत्यापन और फीस का भुगतान 09 जुलाई से 16 जुलाई तक करना होगा। तीसरी मेरिट सूची 19 जुलाई को जारी होगी। जिसके आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस का भुगतान 22 जुलाई से 26 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 29 जुलाई को स्पॉट काउंसलिंग से सीटों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल