Santosh Kumar | May 27, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। बिटसैट 2024 का सत्र 1 20 मई से 24 मई तक दो पालियों में आयोजित किया गया था।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBook
नई दिल्ली: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बिट्स), पिलानी द्वारा बिट्स प्रवेश परीक्षा 2024 (बिटसैट) की परिणाम तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्थान द्वारा बिटसैट 2024 सत्र 1 का परिणाम 1 जून को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट 2024 परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। बिटसैट 2024 का सत्र 1 20 मई से 24 मई तक दो पालियों में आयोजित किया गया था - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
बिटसैट परीक्षा के प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे थी। प्रश्न पत्र में कुल 130 प्रश्न थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कल 28 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए हॉल टिकट बिट्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी किया जाएगा।
जबकि जिन उम्मीदवारों ने सत्र 1 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 8 जून तक BITSAT 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि BITSAT 2024 स्कोर का उपयोग पिलानी, गोवा और हैदराबाद परिसरों में प्रस्तावित बीई, बीफार्मा और एमएससी सहित एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके BITSAT 2024 सत्र 1 परिणाम जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-