Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 10:55 PM IST | 2 mins read
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee के माध्यम से निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र पर निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
एनटीए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 8 फरवरी को लगभग 97 शहरों में बनाए गए करीब 129 केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) मोड में आयोजित करेगा। निफ्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर कैंडिडेट 011-40759000 या nift@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/admit-card-for-nift-ug-pg/ पर विजिट करें और ‘एनआईएफटी (यूजी) और (पीजी) एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Also readNEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने रहेगा वैलिड
नीचे सारणी में कैंडिडेट निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का समय जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | टेस्ट | टेस्ट टाइम |
|---|---|---|
बैचलर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
CAT | दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक | |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एवं बैचलर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
CAT | दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक | |
मास्टर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
CAT | दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक | |
मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
बैचलर ऑफ डिजाइन (NLEA) | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NLEA) | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
मास्टर ऑफ डिजाइन एवं मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट | GAT | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
CAT | दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |