DTE Chhattisgarh Counselling: छत्तीसगढ़ डीटीई डिप्लोमा, बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल, मेरिट लिस्ट, एडमिशन प्रोसेस
Saurabh Pandey | July 16, 2025 | 06:44 PM IST | 2 mins read
डीटीई छत्तीसगढ़ काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 शामिल हैं। उम्मीदवारों को सीटें योग्यता, उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और संबंधित पाठ्यक्रमों और संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर आवंटित की जाती हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) राज्य में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का प्रबंधन करता है। प्रवेश प्रक्रिया में आमतौर पर प्रवेश परीक्षा के अंकों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग शामिल होती है।
डीटीई छत्तीसगढ़ काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 शामिल हैं। उम्मीदवारों को सीटें योग्यता, उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और संबंधित पाठ्यक्रमों और संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर आवंटित की जाती हैं।
CG DTE Counselling 2025: डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शेड्यूल
डीटीई छत्तीसगढ़ डिप्लोमा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल पाठ्यक्रम (इंजीनियरिंग / आर्किटेक्चर कास्ट्यूम डिज़ाइन एवं ड्रेस मेकिंग इंटीरियर डेकोरेशन/ मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी) के लिए मेरिट सूची 18 जुलाई शाम 4 बजे जारी की जाएगी। मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर आवंटन के लिए
विद्यार्थियों को संबधित संस्था में 19 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। संस्था द्वारा आवंटित सीटों पर प्रवेश 19 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 दोपहर 1 बजे तक चलेगा। यदि संस्था में सीटरिक्त हो तो मेरिट सूची के अनुसार जो उम्मीदवार निर्धारित समय अवधि तक संस्थान में उपस्थित नहीं हो पाए, उन्हें 22 जुलाई शाम 5:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
CG DTE Counselling 2025: बी.टेक. काउंसलिंग शेड्यूल
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक चलेगा, जबकि मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर आवंटन के लिए विद्यार्थियों को संबधित संस्था में 31 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे उपस्थित होना पड़ेगा।
संस्था द्वारा आवंटित सीटों पर प्रवेश 31 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा। यदि संस्था में सीट रिक्त हो तो मेरिट सूची के अनुसार जो उम्मीदवार संबधित संस्था में 31 जुलाई तक उपस्थित नहीं हो पाए, उन्हें 3 अगस्त शाम 5:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल