DSSSB Skill Test Admit Card 2024: डीएसएसएसबी स्किल टेस्ट हाल टिकट dsssb.delhi.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 23, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में सहायक ग्रेड 3 के लिए स्किल टेस्ट 26 और 27 अक्टूबर, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB ) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों के लिए डीएसएसएसबी स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से डीएसएसएसबी कौशल परीक्षा हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी स्किल टेस्ट हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी। स्किल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में सहायक ग्रेड 3 के लिए कौशल परीक्षा 26 और 27 अक्टूबर, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Also read BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स डेट घोषित, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड
नोटिस में कहा गया कि जिन उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, वे 23 और 24 अक्टूबर, 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना में आगे कहा गया कि, इसके अलावा अभ्यर्थी 24 अक्टूबर तक dsssb-secy@nic.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
DSSSB Skill Test Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डीएसएसएसबी कौशल परीक्षा हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “पोस्ट कोड 58/23, सहायक ग्रेड- III के लिए कौशल परीक्षा (टाइपिंग) एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और DSSSB स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम