DSSSB MTS Recruitment 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की लास्ट डेट नजदीक, dsssb.delhi.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | January 12, 2026 | 08:24 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से 15 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक/हाथ से/मेल आदि के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा।
DSSSB MTS Recruitment 2025: आयु सीमा
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।
DSSSB MTS Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB MTS Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
DSSSB MTS Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
1. अनारक्षित (UR) - 302 पद
2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 212 पद
3. अनुसूचित जाति (SC) - 70 पद
4. अनुसूचित जनजाति (ST) - 53 पद
5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 77 पद
6. कुल रिक्तियों की संख्या - 714
DSSSB MTS Recruitment 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
1. सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 40%
2. ओबीसी (दिल्ली)- 35%
3. एससी/एसटी/पीएच (पीडब्ल्यूबी) - 30%
4. पूर्व सैनिकों को उनकी संबंधित श्रेणियों में न्यूनतम 30% की शर्त के अधीन 5% की छूट दी जाएगी।
DSSSB MTS Recruitment 2025: मार्किंग स्कीम
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में होंगे। भाषा संबंधी प्रश्न केवल संबंधित भाषा में ही होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और प्रत्येक गलत बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
DSSSB MTS Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। अंतिम मेरिट सूची परीक्षा में प्राप्त अंकों, ऑनलाइन ई-डॉक्यूमेंट प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पद या विभाग की प्राथमिकताओं और भर्ती नियमों (आरआर) के अनुसार उम्मीदवार की पात्रता शर्तों को पूरा करने के आधार पर तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल