DSSSB District Court Recruitment 2026: दिल्ली की जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read

दिल्ली की जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड, विभागों द्वारा विभिन्न पदों के लिए बताई गई रिक्तियों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला और सेशन कोर्ट और फैमिली कोर्ट में अलग-अलग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (OARS) के जरिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है।

दिल्ली के जिला न्यायालयों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी के पदों के लिए कुल 641 रिक्तियां हैं।

DSSSB District Court Recruitment 2026: आयुसीमा

डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

DSSSB District Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

DSSSB District Court Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
विभाग का नाम
वेतन स्तर
अनारक्षित (यूआर)
ओबीसी
एससी
एसटी
ईडब्ल्यूएस
कुल
टोटल
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय
8
10
08
03
05
01
27
पर्सनल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय
7
37
52
49
37
14
189
पर्सनल असिस्टेंट
जिला एवं सत्र न्यायालय (फैमिली कोर्ट)
7
06
04
02
03
02
17
जूनियर न्यायिक सहायक
जिला एवं सत्र न्यायालय
5
63
40
22
11
15
151
जूनियर न्यायिक सहायक
जिला एवं सत्र न्यायालय (फैमिली कोर्ट)
5
07
07
04
03
02
23
प्रोसेस सर्वर
जिला एवं सत्र न्यायालय
4
38
25
13
06
09
91
प्रोसेस सर्वर
जिला एवं सत्र न्यायालय (फैमिली कोर्ट)
4
00
00
01
00
00
01
चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी
जिला एवं सत्र न्यायालय
3
56
38
21
10
14
139
चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी
जिला एवं सत्र न्यायालय (फैमिली कोर्ट)
3
00
02
01
00
00
03
कुल टोटल


217
176
116
75
57
641

Also read MPHC Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर लास्ट डेट

DSSSB District Court Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  2. डीएसएसएसबी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें और पोस्ट चुनें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय फॉर्मैट में अपलोड करें।
  6. एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. अंत में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

DSSSB District Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

टियर-I लिखित परीक्षा (MCQ)

टियर-II डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (SPA, PA, JJA के लिए)

टियर-III स्किल टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट (SPA/PA/JJA के लिए शॉर्टहैंड/टाइपिंग; प्रोसेस सर्वर के लिए ड्राइविंग टेस्ट)

इंटरव्यू / टियर-IV (दिल्ली ज़िला अदालतों द्वारा आयोजित)

दस्तावेजों की जांच

मेडिकल टेस्ट

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]