Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 12:40 PM IST | 1 min read
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), हाइजीनिस्ट-1 और यांत्रिक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जना करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 (शाम 5:30 बजे) तक है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जहां नाविक (GD) पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, वहीं नाविक (DB), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-1 जैसे अन्य पद विशेष रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
श्रेणी | आवेदन शुल्क | भुगतान का प्रकार |
अनारक्षित (UR), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) | 550 रुपये | ऑनलाइन |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) | निशुल्क | लागू नहीं |
स्टेज-I - कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBE)
स्टेज-II - फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), असेसमेंट और अडैप्टेबिलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिक्रूटमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन
स्टेज-III - आईएनएस चिल्का में फाइनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-एनरोलमेंट मेडिकल
स्टेज-IV - ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन/ऑथेंटिकेशन
उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि मैदानों में बारिश और जलभराव के कारण पीईटी सेंटरों और उनकी निर्धारित तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है।
Santosh Kumar